फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former head beats son with rifle butt

Basti News: पूर्व प्रधान ने राइफल के बट से बेटे को पीटा, तमंचे से हाथ में मारी गोली

Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former head beats son with rifle butt
घायल बेटे ने थाने में जाकर पिता के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

तहरीर में घटना के पीछे बताया गया संपत्ति का विवाद
- परशुरामपुर थानाक्षेत्र के कड़सरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर, बस्ती। थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव के 24 वर्षीय युवक पर तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। मां और पत्नी के साथ थाने पहुंचे घायल युवक ने पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राइफल के बट से उसे मारापीटा और तमंचे से गोली चला दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कड़सरा गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बबलू गांव के पूर्व प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि उनका बेटे अक्षित प्रताप सिंह से संबंध ठीक नहीं है। अक्षित का कहना है कि उसके पिता से संपत्ति को लेकर विवाद है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को करीब चार बजे वह घर की छत पर बैठा था। पिता कृष्ण कुमार सिंह लाइसेंसी राइफल और एक देसी कट्टा लेकर आए।
विज्ञापन

अपशब्द कहते हुए पहले राइफल की बट से पीटा। उसके बाद कट्टे से फायर कर दिया। गोली अक्षित के बाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अक्षित की मां साधना सिंह तथा पत्नी प्रतिभा सिंह भरी गोली की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचीं। घायल अक्षित को अन्य लोगों की मदद से सास-बहू थाने लेकर पहुंची। वहां से अक्षित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया। परशुरामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आ रही है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed