{"_id":"6a61141c01d3157b270de89b","slug":"formation-of-womens-handball-and-basketball-teams-for-the-state-level-competition-basti-news-c-207-1-bst1005-162862-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल और बास्केटबॉल महिला टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल और बास्केटबॉल महिला टीम का गठन
विज्ञापन
बस्ती स्टेडियम में टीम चयन से पहले ट्रायल देती महिला हैंडबॉल खिलाड़ी संवाद
बस्ती। खेल विभाग की ओर से अयोध्या में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित हो रही तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की दोनों टीमों की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि दो-दो खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए हैं। टीम जल्द अयोध्या के लिए रवाना होगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद और मंडल स्तर पर आयोजित चयन-ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। बताया कि मंडलीय महिला हैंडबॉल टीम में कनीज फातिमा, रुक्शानूरी, स्मिता, नंदनी चौधरी, अमृता, मान्या कसौधन, सना बेगम, मधु चौधरी, पूर्वी, प्रतिमा, अंशु यादव, अनन्या आर्या शामिल हैं, जबकि शक्ति और पायल को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। टीम मैनेजर हैंडबॉल कोच विकास सोनकर को बनाया गया है।
हैंडबॉल सचिव अजय श्रीवास्तव का कहना है कि टीम खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके अलावा बास्केटबॉल मंडलीय टीम में आस्था चतुर्वेदी, अकृति सिंह, महिला त्रिपाठी, संध्या, आदिती सिंह, अर्पिता यादव, श्रेया, आराध्या गुप्ता, देविशी तिवारी, वैष्णवी सिंह, संघप्रिया बौध, अनामिका सिंह शामिल हैं, जबकि वैश्नवी सिंह और अंजलि रिजर्व में हैं। टीम का मैनेजर संतकबीरनगर के कोच सुरेंद्र गुप्ता को नियुक्त किया गया है।