{"_id":"57c085d34f1c1b2717d4eeab","slug":"forest-workers-began-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मचारियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मचारियों का धरना शुरू
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार एक सप्ताह से चल रहे वन विभाग से जुड़े वन श्रमिकों का धरना अभी चल ही रहा था कि वन विभाग के कर्मचारियों ने फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन के बैनर तले डीएफओ कार्यालय धरना शुरू कर दिया। दोनों धरना अनिश्चित कालीन है।
डीएफओ कार्यालय पर वन कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते हुये एसोसिएशन के मंत्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रभागीय निदेशक बस्ती एवं संतकबीर नगर की ओर से नर्सरी में पौधों के कमी की भ्रामक सूचना उच्चाधिकारियों को देकर 36 कर्मचारियों के विरुद्ध मनगढंत आरोप पत्र तैयार कराया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि नर्सरियों में पौधे उपलब्ध है और बिना तथ्यों की जांच किये गलत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया। इससे कर्मचारी अवाक है।
वन विभाग के संबंधित कर्मचारियों ने मांग किया कि मनगढंत आरोप पत्र जब तक वापस नहीं हो जाता आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मनीष कुमार, राजेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र राम वर्मा, शिव कुमार, प्रेम प्रकाश कन्नौजिया, शेषराम, जगदीश प्रसाद, आर.सी. प्रजापति, दीनानाथ मिश्र, सुभाष चन्द्र दूबे के साथ ही अनेक विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं डीएम कार्यालय परिसर में दैनिक वन कर्मचारी श्रमिक संघ का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। सात सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समयदीन ने कहा कि मांगों को जब तक मान नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मंत्री हरीराम ने कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा।