{"_id":"658dbf167c1e6360c809db01","slug":"football-vivek-xi-won-in-the-final-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9150-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : फाइनल में विवेक इलेवन को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : फाइनल में विवेक इलेवन को मिली जीत
Fri, 29 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ में बस्ती के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के नौवें दिन बृहस्पतिवार को बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा। फुटबाल का फाइनल मैच विवेक इलेवन और अभिषेक इलेवन के बीच खेला गया। विवेक इलेवन ने 4-0 मैच अपने नाम किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव सिंह और ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में प्रवीन कुमार प्रथम, सुधीर पटेल द्वितीय एवं प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक में अशोक कुमार प्रथम, मो. नाइफ द्वितीय, वाचस्पति तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग मे आंचल सिंह प्रथम, आशु द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग मे पूजा पाल प्रथम, प्रीति सिंह द्वितीय एवं लक्ष्मी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक जूनियर बालक मे सुधीर पटेल प्रथम, मो.रजा द्वितीय, शिवा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में मो. नाइफ प्रथम, अशोक कुमार द्वितीय एवं सत्यपाल कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका में आंचल प्रथम, अंशू द्वितीय, सविता तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका में पूजा पाल प्रथम, फरजाना अंसारी द्वितीय, लक्ष्मी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप जूनियर बालक वर्ग में देवांश पांडेय प्रथम, दिव्यांशु सिंह द्वितीय एवं शिवम ने तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक में विजय कुमार प्रथम, अबुल आस द्वितीय एवं भारत कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जूनियर बालिका में आराधना भाष्कर प्रथम, रिंकी द्वितीय एवं प्रिया गौतम तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका मे कंचन चौहान प्रथम, साक्षी पाण्डेय द्वितीय एवं गुडिया भास्कर ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। बास्केटबाल के फाइनल में अनिकेत क्लब बनाम सीनियर स्टेडियम के बीच हुआ। अनिकेत क्लब ने 51-46 से सीनियर स्टेडियम को हराया। हैण्डबाल जूनियर बालक का फाइनल स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के बीच खेला गया। स्टेडियम ने शानदार 11-07 से स्टेडियम बी को हराया।
सीनियर बालक एमके स्पोर्ट्स व स्टेडियम ए बीच खेला गया। एमके स्पोर्ट्स ने रोमांचक मुकाबले मे 28-25 से स्टेडियम ए को करारी मात दी। बैडमिंटन एकल सीनियर बालिका में खुशी मल्होत्रा प्रथम, अनुष्का द्वितीय एवं रिया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक में अश्वनी सिंह प्रथम, संदीप चौधरी द्वितीय एवं रजत चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल्स सीनियर बालिका में खुशी मल्होत्रा एवं आयुषी की जोडी प्रथम, अर्चना यादव एवं रिया की जोड़ द्वितीय, अनुष्का एवं प्रियंका की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
...
आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे मुख्य अतिथि
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रहे 10 दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन शुक्रवार को होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध क्रिकेटर पीयूष चावला की मौजूदगी होगी। यह जानकारी सांसद हरीश द्विवेदी ने दी है।