फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog stopped the speed of vehicles, trains arrived several hours late

Basti News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, कई घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Wed, 21 Dec 2022 03:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

कोहरे की वजह से केवल बसें और ट्रेनें ही नहीं प्रभावित हैं, माल ढोने वाले भारी वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। ट्रक समय से अपने गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रात में घना कोहरा पड़ने की वजह से ट्रकों को खड़ा करना पड़ रहा है। वाहन चालक रामफेर ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह समस्या हो रही है।

विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, trains arrived several hours late
महराजगंज जिले में सदर कोतवाली के पास मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिला।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

ठंड बढ़ने और कोहरा पड़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं तो बसों का संचालन रात में बंद कर दिया गया है। इस वजह से लोगों को सफर करने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, घनी धुंध के कारण सड़क पर निजी वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण मंगलवार सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। इस वजह से सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कत हुई। सुबह काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से वाहन चलाने में दिक्कत हुई। वाहनों की रफ्तार धीमी होने के साथ ही ठंड का भी असर बढ़ गया है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण दो ट्रेनें निरस्त
आनंदनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर से बढ़नी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 2:30 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं, गोंडा से नकहा जाने वाली ट्रेन भी डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पर आई। कोहरे के कारण दो दिनों से इंटरसिटी और गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यात्री दिनेश तिवारी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन समय से स्टेशन नहीं पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव की व्यवस्था नहीं
महराजगंज शहर में ठंड से बचाव के लिए 20 स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में गिने-चुने स्थानों पर अलाव की व्यवस्था है।

ट्रक चालक भी परेशान
कोहरे की वजह से केवल बसें और ट्रेनें ही नहीं प्रभावित हैं, माल ढोने वाले भारी वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। ट्रक समय से अपने गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रात में घना कोहरा पड़ने की वजह से ट्रकों को खड़ा करना पड़ रहा है। वाहन चालक रामफेर ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह समस्या हो रही है। उमेश यादव ने बताया कि दिन ढलने के बाद कोहरा बढ़ जा रहा है, जिससे वाहन धीरे-धीरे चलाना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह शाम कोहरा ज्यादा रहेगा। सुबह पुरवा हवा और दोपहर बाद पछुआ हवा चलेगी। नमी 65 से 66 प्रतिशत के बीच रहेगी।

वायु प्रदूषण बढ़ा, सुबह टहलने से बचें
ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। मंगलवार को हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 150 से 200 के बीच रहा। हालांकि इस स्तर को मध्यम माना जाता है। फिर भी डॉक्टरों का कहना है कि सांस एवं हृदय रोगियों को सुबह टहलने से बचना चाहिए।

सुबह और रात में कोहरा बढ़ने से सड़क हादसे की आशंका बढ़ जाती है। कोहरे से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने लगती है। कोहरे में चालकों को गति नियंत्रण के साथ सावधानी पूर्वक वाहन चलाना चाहिए। - हरि सिंह, यातायात निरीक्षक

रात में दस बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें
कोहरे की वजह से बसें डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंच रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चालक धीमी गति से बस संचालित कर रहे हैं। नया निर्देश आया है कि रात में 10 बजे के बाद बसें संचालित नहीं होंगी। इस नियम का पालन कराया जाएगा। - एनके चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महराजगंज डिपो


तहसीलों में भेजे गए हैं 3500 कंबल
महराजगंज। ठंड से बचाव के लिए गरीबों में कंबल वितरित किया जाएगा। जिले की सभी तहसीलों में 3500 कंबल भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक तहसील को 50 हजार रुपये अलाव के लिए दिए गए हैं। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 12 रैन बसेरे सक्रिय हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed