{"_id":"6aa84328bf73478db50c9fb4","slug":"flower-business-booms-during-ganesh-utsav-prices-double-basti-news-c-207-1-bst1005-166785-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गणेश उत्सव पर फूलों के कारोबार में उछाल, दाम दोगुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गणेश उत्सव पर फूलों के कारोबार में उछाल, दाम दोगुने
विज्ञापन
कंपनीबाग में फूल की दुकान पर खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। गणेश उत्सव को लेकर बाजार में फूलों और सजावटी सामग्री की मांग बढ़ गई है। सोमवार को खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। मांग बढ़ने के साथ ही थोक से लेकर फुटकर बाजार तक फूलों के दाम में उछाल आया। गेंदा 150 से 160 रुपये और गुलाब 250 से 300 रुपये किलो बिका। गेंदा की एक माला 50 से 60 रुपये में बिकी।
स्थानीय स्तर पर फूलों की उपलब्धता कम होने के कारण व्यापारी वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर से फूल मंगा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, इस वर्ष अधिक बारिश से फूलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। बाहर से फूल मंगाने पर परिवहन और किराये का खर्च बढ़ गया है, जिसका असर कीमतों पर पड़ रहा है।
गणेश महोत्सव में भगवान गणपति के पुष्प शृंगार के लिए हर वर्ष फूलों की खूब मांग रहती है। हालांकि, इस बार महंगे फूलों के कारण छोटे पूजा पंडालों में फूलों की सजावट कम देखने को मिल रही है। बड़े पंडालों में ही पुष्प सज्जा पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
फूल विक्रेता अनूप सैनी और रवि ने बताया कि गणेश महोत्सव से पहले लाल गुलाब करीब 150 रुपये किलो था, जो अब बढ़कर 300 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह गेंदा 50 से बढ़कर 70 रुपये, चांदनी 60 से 100 रुपये और गुलमेहंदी 50 से 80 रुपये किलो हो गई है। चंपा के फूल की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 300 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
महंगे फूलों के कारण कुछ ग्राहक अब आर्टिफिशियल फूलों की ओर भी रुख कर रहे हैं। सोमवार को सजावटी सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ रही।