फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fix 21 tube wells in 48 hours: DM

48 घंटे में ठीक कराएं खराब पड़े 21 नलकूप : डीएम

Sun, 17 Jan 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fix 21 tube wells in 48 hours: DM
48 घंटे में ठीक कराएं खराब पड़े 21 नलकूप : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। गेहूं की फसल की सिंचाई का वक्त है और जिले के 21 नलकूप एक सप्ताह से अधिक समय से खराब पड़े हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने इन नलकूपों को 48 घंटे के भीतर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विकास भवन सभागार में रविवार को बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि यांत्रिक दोष से सात से तथा विद्युत दोष से 14 नलकूप खराब हैं। इस पर अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि पांच नलकूप रिबोर कराए जा रहे हैं। नए या स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत कोई नलकूप नहीं लगवाया जा रहा है। पिछले वर्ष 10 नए नलकूप स्थापित किए गए थे। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि व उससे संबंधित विभागों को किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि का लक्ष्य निर्धारित कर दस दिन के भीतर कार्य योजना बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के लिए 65 न्याय पंचायतों से भूमि का प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजा गया है। जिलाधिकारी ने मत्स्य, सिंचाई, सहकारिता, रेशम, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई व उद्यान विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि रमना तौफीक गोआश्रय स्थल में मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत से यहां पर बाउंड्रीवाल भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन उप निदेशक कृषि डॉ. संजय त्रिपाठी ने किया। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, संजेश श्रीवास्तव, डॉ. रूप प्रकाश त्रिवेदी, संदीप वर्मा, रंजीत कुमार निराला, प्रेमचंद्र प्रजापति व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed