{"_id":"6aeb95c7b9fb4a90bb0d8067","slug":"five-subcommittees-will-give-impetus-to-red-cross-activities-basti-news-c-207-1-bst1005-171071-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेडक्रॉस की गतिविधियों को गति देंगी पांच उपसमितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेडक्रॉस की गतिविधियों को गति देंगी पांच उपसमितियां
विज्ञापन
बस्ती। रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए पांच उपसमितियों का गठन किया गया। संतोष सिंह के एजीएम पद से इस्तीफे के बाद उमेश कुमार श्रीवास्तव को नया एजीएम नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही विभिन्न समितियों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में चिकित्सा समिति का प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, शिक्षा समिति का प्रभारी इमरान अली, आपदा प्रबंधन समिति का प्रभारी अशोक सिंह तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति का प्रभारी मुस्लिमा खातून को बनाया गया। वहीं, यूथ एवं जूनियर रेडक्रॉस समिति की जिम्मेदारी उमेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। उन्हें एजीएम पद के साथ एक उपसमिति का प्रभार भी दिया गया। बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि उपसमितियों के गठन से स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आपदा राहत, महिला एवं बाल कल्याण तथा युवाओं की सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंदों की सहायता और मानवता, सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करती है। नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठन की सामाजिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाएगा।