फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   five roads will be widened

जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे डेढ़ अरब

Thu, 18 Aug 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
five roads will be widened
चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित बड़ेबन की सड़क। - फोटो : BASTI
जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे डेढ़ अरब
विज्ञापन

शहर की कंपनीबाग-बड़ेवन की सड़क 14 मीटर तो अन्य सड़कें सात मीटर होंगी चौड़ी
पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने शासन को भेजा प्रस्ताव
बस्ती। जिले की पांच सड़कों को दोगुना चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक ने शासन को डेढ़ अरब रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इन महत्वपूर्ण सड़कों की चौड़ाई पर्याप्त हो जाएगी। सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
मंडल मुख्यालय पर कंपनीबाग से बड़ेवन चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा से कैली हॉस्पिटल होते हुए सोनूपार होकर रामपुर-देवरिया मार्ग, मुंडेरवा-रामपुर व बनकटी मार्ग, सोनहा शिवाघाट मार्ग व रामनगर लोढ़वा-मैलानी मार्ग पर दिनरात आवागमन होता है। इस मार्ग से लोगों को मंडल व जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होती है।
विज्ञापन

इन संकरी सड़कों पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से लोगों को बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक ने अपने अभियंताओं से सर्वे करवाकर 142.93 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 58.65 किमी लंबी यह सड़कें अपने वर्तमान अस्तित्व से दोगुनी चौड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई
कंपनीबाग-बड़ेवन मार्ग सात मीटर की जगह 14 मीटर चौड़ी 10.55 करोड़ रुपये, जिला अस्पताल चौराहा से कैली हॉस्पिटल होते हुए रामपुर-देवरिया मार्ग तीन मीटर की जगह सात मीटर 26.88 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी होगी। सोनहा-शिवाघाट मार्ग 3.75 मीटर की जगह सात मीटर चौड़ी 26.85 करोड़ रुपये, रामनगर लोढ़वा बाबा मैलानी मार्ग 3.75 मीटर की जगह 5.50 मीटर 24.66 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी। मुंडेरवा रामपुर-बनकटी मार्ग 3.75 मीटर की जगह सात मीटर 27.10 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी।

..
प्रस्ताव पर शासन की मुहर का इंतजार
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पांच सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन सड़कों से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed