फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people injured in accidents

हादसों में कंटेनर चालक सहित पांच घायल

Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in accidents
मुंडरेवा थाने के परसा हज्जाम के ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने मारा ठोकर। - फोटो : BASTI
हादसों में कंटेनर चालक सहित पांच घायल
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में कंटेनर चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुंडरेवा थाने के खजौला चौकी के परसा हज्जाम के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से कंटेनर की टक्कर हो गई। कंटेनर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर चालक इंद्रपाल के मुताबिक ग्वालियर से पानी की टंकी लादकर देवरिया जा रहा था। शनिवार को तड़के तीन बजे कंटेनर के सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर मे कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक इंद्रपाल (35) निवासी भाविचंद्र पुर थाना बाविया जिला मैनपुरी और ट्रैक्टर चालक राजेश निवासी रद्दीपूरा थाना अश्माली जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट के पास शनिवार सुबह 10:40 बजे हुई। दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार इशरार अहमद (25) निवासी खलीलाबाद संतकबीरनगर व दूसरी बाइक पर सवार रोहित कुमार यादव (20), राजमन (30) थाना गौर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed