{"_id":"6a19eed5622a683add0dc1d9","slug":"five-new-nurseries-have-been-established-72-lakh-saplings-will-be-grown-in-32-basti-news-c-207-1-bst1005-159586-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच नई नर्सरी बनीं, 32 में उगाएंगे 72 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच नई नर्सरी बनीं, 32 में उगाएंगे 72 लाख पौधे
विज्ञापन
नर्सरी में रोपे गए पाैधे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए इस बार वन विभाग की ओर से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत वन विभाग की 32 नर्सरियों में 72 लाख पौध तैयार किए जा रहें हैं। जुलाई में अभियान के तहत इन पौधों को सार्वजनिक स्थानों पर रोपा जाएगा।
जिले में अभी तक वन विभाग की 27 नर्सरी थीं। जिसे बढ़ाकर 32 किया जा चुका है। पांच नर्सरी बढ़ने से यहां अब अतिरिक्त में 14.43 लाख पौधे तैयार होंगे। इस बार जिलेभर में करीब 44 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके चलते जुलाई तक वन विभाग को 72 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। शासन स्तर से इस बार पौध रोपने के लिए गड्ढों की खोदाई प्रत्येक दशा में जून तक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जुलाई में ही पौधरोपण का अभियान शुरू हो सके। पहले चरण में सभी विभागों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा।
इसके लिए शासन से अलग से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि वन विभाग ने शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने के लिए 19 विभागाें को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें सबसे ज्यादा 11 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा। इसके बाद अन्य 19 विभाग बचे हुए पौधों को लगाने का काम करेंगे। नई नर्सरी सदर ब्लॉक, धर्मापुर, कप्तानगंज, छावनी व नगर में बनी है। यहां नये पौधे तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
छायादार और फलदार पौधे किए जा रहे तैयार : जिले की 32 नर्सरी में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के 72 लाख पौधे तैयार किए जाने हैं। इसमें पीपल, नीम, कदम, आम, जामुन, आंवला, नींबू, अमरूद, अनार, शकून, बबूल, सहजन, ग्राफ्टेड, कटहल आदि समेत 57 प्रजातियों के पौध तैयार किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 23 लाख पौधे अभी वन विभाग की नर्सरियों में हैं। बाकी को तैयार किए जा रहे हैं।