फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five dead in Haraiya hadsa

हर्रैया हादसा: अब तक पांच ने दम तोड़ा

Mon, 14 Oct 2019 08:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Five dead in Haraiya hadsa
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में एक साथ पांच लोगों की मार्ग दुर्घटना में मौत होने पर र - फोटो : BASTI
हर्रैया हादसा: अब तक पांच ने दम तोड़ा
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम हर्रैया कस्बे में मिनी ट्रक अचानक बेकाबू हो गई थी। डिवाइडर पार कर बाइक को रौंदती हुई बोलेरो से जा टकराने पर दो की घटनास्थल पर मौत हुई, जबकि 10 घायल हुए थे। देरशाम एक की अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को घायलों में एक महिला और बच्चे ने देररात दम तोड़ दिया। इससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है।
हादसे के वक्त वाल्टरगंज थाने के कुसम्हा गांव के चंद्रभान चौधरी दस वर्षीय भतीजे उमंग का मुंडन अयोध्या से कराकर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे में मौके पर ही बोलेरो चालक उपेंद्र सेन, अमृता देवी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चंद्रभान ने दम तोड़ा दिया था। श्याम सुंदरी, लवकुश, सरोज पत्नी चंद्रभान, महिमा पुत्री चंद्रभान, संगीता पत्नी विजय भान, उमंग पुत्र विजय, संगीता पुत्री राम ललित, कृष्णावती पत्नी उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कृष्णवती को छोड़कर सभी को नाजुक स्थिति में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां पर इलाज के दौरान लवकुश, श्याम सुंदरी की मौत हो गई। कृष्णावती का इलाज जिला अस्पताल तथा महिमा, सरोज, उमंग, संगीता का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों की अंत्येष्टि करते बेहोश
वाल्टरगंज। हंसी-खुशी बच्चे का मुंडन कराने गए परिवार और रिश्तेदार की बोलेरो मिनी ट्रक के चपेट में आ गई। इसमें पांच की मौत हो गई। सभी का शव जब सोमवार को गांव लाया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद पहले एक एंबुलेंस में तीन शव गांव लाए गए। बाद में दो और के शव को लेकर लोग पहुंचे। इससे गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। कुआनो नदी के बराह क्षेत्र घाट पर सभी की अंत्येष्टि की गई। बेटे उपेंद्र सेन की चिता को मुखाग्नि देते पिता बेसुध हो गए। पिता, बेटे समेत परिवार के चार सदस्यों के शव की अंत्येष्टि करते मनीष भी बेहोश हो गए। पिता चंद्र भान, दादी अमृता, लवकुश, श्याम सुंदरी की चिताएं एक लाइन से सजाई गई थीं। किसी तरह लोगों ने ढांढस बंधाकर कर्मकांड को पूरा कराया। इससे पहलेे पांच मौत की सूचना पर तहसीलदार पवन जायसवाल के साथ थानाध्यक्ष विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी भी द्वार पर पहुंचे। परिजनों की चीख-पुकार से अधिकारी भी आंसू नहीं रोक सके। किसी तरह गांव वालों के सहयोग से शवों को लेकर बारह क्षेत्र घाट पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed