{"_id":"64692b5418d76ed3a20f9d46","slug":"five-absent-including-co-in-tehsil-day-basti-news-c-7-1-174993-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तहसील दिवस में सीओ समेत पांच अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तहसील दिवस में सीओ समेत पांच अनुपस्थित
Sun, 21 May 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव के बाद पहले तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों की उदासीनता साफ नजर आई। शनिवार को रुधौली तहसील सभागार में खाली कुर्सियां रहीं। नवागत एसडीएम अतुल आनंद ने सीओ रुधौली समेत पांच को अनुपस्थित दर्ज कर दिया।
उपजिलाधिकारी अतुल आनंद ने सीओ रुधौली प्रति खरवार, प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार, सोनहा रवींद्र सिंह और पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह के साथ जल निगम शहरी को अनुपस्थित पाया। जिसके बाद उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दर्ज किया। तहसील समाधान दिवस में कुल 41 मामले दर्ज किए गए। जिनमें 13 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, एडीओ पंचायत शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, विद्युत एसडीओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।