फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First wife creates ruckus during Jaimala, wedding procession returns without marriage

Basti News: जयमाल में पहली पत्नी का हंगामा, बिना शादी के लौटी बरात

Wed, 19 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
First wife creates ruckus during Jaimala, wedding procession returns without marriage
शादी में पहुंच सबूत दिखाती महिला।
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आई बरात में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे की गुजरात से पहली पत्नी जयमाल के समय पहुंच गई। उसने शादी रुकवाने के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस को भी बुला लिया। इस बीच जिस घर में युवक की शादी हो रही थी वे भी उग्र हो गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। लड़की पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए रुपये की मांग करने लगे। तय हुआ कि युवक पक्ष के लोग रुपये भरेंगे। इसके बाद बरात बिना शादी के लौट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक लड़की की शादी थी। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी विनय शर्मा दूल्हा बनकर बरात लेकर आया था, मगर उसने गुजरात में नौकरी के दौरान 2022 में वहीं की एक लडकी से कोर्ट मैरिज कर रखी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद दोनों के बीच संबंध खराब हो गए और मामला तलाक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इसी बीच विनय ने लड़की पक्ष से बताया कि पहली पत्नी से मामला निपट गया है और शादी तय कर ली। सोमवार को उसकी दूसरी शादी होने वाली थी, जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था इस बीच गुजरात में रह रही पहली पत्नी धमक पड़ी। पत्नी को देखते ही विनय के पसीने छूटने लगे। जयमाल के दौरान ही पहली पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed