फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Firki is accepting the threat of robbery, still police alert

Basti News: डाका डालने की धमकी को मान रहे फिरकी, फिर भी पुलिस अलर्ट

Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firki is accepting the threat of robbery, still police alert
बस्ती। 10 दिन के भीतर डाका डालने की चेतावनी वाले ताबड़तोड़ दो गांवों में पोस्टर मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। वैसे तो कहा जा रहा है कि लगातार हो रही चोरियों के बीच इस तरह का पोस्टर चिपका कर कोई फिरकी ले रहा है। मगर लोग इस बात को लेकर चिंतित भी हैं कि कहीं इस धमकी को हल्के में लेना भारी न पड़ जाए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। ऐसा करने वालों के बारे में छानबीन करने के साथ ही गांवों में गस्त और निगरानी तेज की गई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों के भीतर ऐसे दो गांव में दो-दो जगह इस तरह के पोस्टर चिपकाए मिले। रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा गांव के पंचायत भवन और बाग में पेड़ पर एक चेतावनी भरा पोस्टर चिपकाया गया था। वैसा ही रविवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में भी देखा गया। दोनों की भाषा लगभग एक जैसी है। जिसका लब्बो-लुआब यह है कि लोग चाहे जितना निगरानी कर लें लेकिन 10 दिन के भीतर गांव के कुछ घरों में डाका डाला जाएगा। लोगों में चर्चा है कि दोनों गांवों के बीच 12-15 किलोमीटर दूरी होने से ऐसा लग रहा है कि ऐसा करने वालों की संख्या एक से ज्यादा है। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि हो सकता है कि वे किसी संगठन या मुहिम के तहत अफवाह फैला रहे हाें। ताकि पुलिस और ग्रामीण हलकान हों। लोगाें की निगरानी बढ़ने, गस्त और गांवों में पहरा शुरू होने का परिणाम यह है कि पिछले पांच-छह दिनों के भीतर चोरी की कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई। इससे पहले कोई ऐसी रात नहीं गुजर रही थी कि चोरी की कोई घटना न हो जाए।
विज्ञापन

----------------
अजनबी संदिग्ध दिखे तो पुलिस को दें सूचना
- सच और अफवाहों के बीच सोमवार को रुधौली क्षेत्र के हनुमानगंज में एक राजगीर को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया। बाद में पता चला कि वह रास्ता भूलकर दूसरे गांव में पहुंच गया था। ऐसी उग्रता से लोगों को बचने की जरूरत है। कहीं कोई निर्दोश इसका शिकार हो गया तो लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद अगर वह संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उसके साथ मारपीट या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कई बार कड़ी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में बनाई गई पहरा टोली
थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बड़ेरिया खुर्द के ग्राम प्रधान रितेश यादव, ग्राम मरवटिया के ग्राम प्रधान आत्मा प्रसाद की उपस्थिति में गावों के संभ्रांत व्यक्तियों, महिलाओं, नवयुवकों की चौपाल लगाई। जिसमें चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत स्वेच्छा से रात्रि पहरा देने के लिए नवयुवकों की उनकी सहमति पर टोली बनाई गई। जो ग्राम चौकीदार व बीपीओ के साथ अपने गांव में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed