{"_id":"647b9c71ce511401830d1319","slug":"firing-in-matrimonial-event-case-against-three-including-former-block-chiefs-sons-basti-news-c-7-1-192567-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वैवाहिक आयोजन में फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटों समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वैवाहिक आयोजन में फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटों समेत तीन पर मुकदमा
Sun, 04 Jun 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने वैवाहिक समारोह में फायरिंग के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
लालगंज थाने के एसआई रामचरन ने इस मामले की थाने पर तहरीर दी है। इसमें बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुनाथ सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू, रामायण सिंह और उनके भतीजे अभिलाष सिंह पर फायरिंग का आरोप लगाया है। एसआई रामचरन के मुताबिक, इन लोगों ने विशाल सिंह की शादी के लिए रवाना होने के दौरान लापरवाहीपूर्वक उतावलेपन में फायरिंग की। तीनों आरोपितों के खिलाफ आईपीसी 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-- -