फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fired in shop

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
fired in shop
ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

- मुंडेरवा विद्युत सब स्टेशन के पास स्थित है दुकान
- पुलिस व फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोगों में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। बस्ती-कांटे मार्ग पर मुंडेरवा विद्युत सब स्टेशन के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जबकि सूचना के बाद न तो पुलिस पहुंची और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच सकी। इसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा था।

थाना क्षेत्र के देवमी निवासी यार मोहम्मद पुत्र आजम अली मुंडेरवा विद्युत सब स्टेशन के पास स्थित दुकान खोल रखा है। दुकान में ऑटो पाटर्स, बैट्री, मोबिल, गाड़ी का इंजन समेत कई कीमती सामान रखा था। यार मोहम्मद के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान के पास पड़ोस के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर दुकान मालिक पहुंचे और ताला खोला, लेकिन शटर को उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक स्थानीय नागरिक ने हिम्मत दिखाई और शटर को उठाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से बालू व पानी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर रखा कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed