फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire wreaks havoc, 65 bigha wheat crop reduced to ashes

Basti News: आग का कहर, आधा दर्जन गांवों में 65 बीघा गेहूं की फसल राख

Wed, 17 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire wreaks havoc, 65 bigha wheat crop reduced to ashes
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बिछियागंज में लगी आग। संवाद
मुंडेरवा के बोदवल, सिसवारी, बिछियागंज, पोखर भिटवा व भतरिन्हवा में आग से फसल जली
विज्ञापन


65 बीघा खड़ी फसल व 200 बीघा डंठल जलकर हुआ राख

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आग का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल ग्राम पंचायत में आग ने 20 बीघा गेहूं जलाकर राख कर दिया। इसके अलावा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी, बिछियागंज, पोखर भिटवा, भतरिन्हवा व सेमरहवा में आग ने 45 बीघा गेहूं तो सेमरहवा में 30 बोझ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भतरिन्हवा गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह विद्युत के शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते साढ़े सात बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन की कोई गाड़ी नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष दिनेशचन्द, डायल 112 व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया है। हल्का लेखपाल हबीबुल्लाह ने बताया कि तीन भाइयों छोटेलाल चौधरी, रामजीत चौधरी तथा सुभारत चौधरी की खड़ी फसल तथा लगभग दो सौ बीघा डंठल जलकर राख हो गया हैं। अभी भतरिन्हवा की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अज्ञात कारणों से सिसवारी, बिछियागंज व पोखर भिटवा के सिवान में खड़ी गेहूं फसल, डंठल आग की चपेट में आ गई। यहां 38 बीघा गेहूं, भूसा, छ्प्पर व गरीबो की लकड़ी भी जलकर स्वाहा हो गई। मौके पर पहुँची फायर विग्रेड की छोटी गाड़ी आग बुझाई। आग से सिसवारी के साबित अली के खेत से काटकर रखा दो बीघा सरसो जलकर राख हो गया। बिछियागंज के राम सेवक चौधरी का तीन बीघा, शेषधर चौधरी का दो बीघा, जैशमती का एक बीघा, गिरिजेश का एक बीघा, कृपा राम का दस विस्सा, रामरक्षा का पन्द्रह विस्सा, अंकित कुमार का दो बीघा, जयप्रकाश का एक बीघा, रामसनेही का एक बीघा, ग्राप्र रविन्द्र चौधरी का एक बीघा, रामलाल का एक बीघा, रमेशचन्द का दस विस्सा, विनय कुमार का दस विस्सा, शैलेष चौधरी का तीन बीघा, घनश्याम का पन्द्रह विस्सा, कृष्ण कुमार का तीन बीघा, हरिश्चन्द का तीन बीघा, सुभाष का दस विस्सा, ध्रुपचन्द का दो बीघा गेहूं तथा विवेक चौधरी के चार बीघे का भुसा जलकर राख हो गया। वहीं पोखर भिटवा के जगदीश का तीन बीघा, घनश्याम का दस विस्सा, रामप्रसाद का चार विस्सा, अर्जुन का दस विस्सा, हरिराम का दस विस्सा, अरून का दो विस्सा, रामदीन का पांच विस्सा, पुददन का दो विस्सा, हरिराम का एक बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल गया।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार दोपहर में नगर पचायत( बोदवल ग्राम पंचायत) के पूर्वी सीवान मरवटिया बाग के पास आग लग गई।आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल और भूसा बनाने के लिए रखा डंठल जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से शिव चरित्र, दीनानाथ, रामदयाल, सुनील, इबारत, राधेश्याम, अकबाल, रविन्द्र, इन्दल यादव, प्रेम चन्द्र, ओमकार, दिग्विजय, निरंकार, अमीन सहित अन्य लोगों का 20बीघा गेहूं का फसल और भूसा बनाने के लिए डंठल काफी मात्रा मे जल गया।

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जिनवा के सेमरहवां गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से दिन में आग लग गई जिससे गांव के किसान आग की लपटे देख अपने अपने खेत की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब जाकर किसान निश्चिंत हुए। ग्राम प्रधान फूल चंद ने बताया कि अनिल कुमार सेमराहवा के खेत शुरू हुआ उसके बाद अर्जुन प्रसाद,राम तीरथ ,इंद्रजीत,राम फेर निवासीगण बेलहसा,दिनेश का 30बोझ गेहूं की फसल, सहित अनेक किसानों के खेत में डंठल जल गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed