फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire raining from the sky, mercury reaches 42 degrees

Basti News: आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 21 May 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury reaches 42 degrees
तेज धूप से बचने के लिए जिला अस्पताल में पेड़ के नीचे बैठे लोग-संवाद
बस्ती। तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं। इसके साथ ही चल रही गर्म हवाएं लोगों को बाहर निकलने नहीं दे रही है। यह तेज धूप लोगों को बीमार भी कर रही है। खासकर बच्चों के लिए गर्मी का यह माैसम नुकसान दायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को पारा दिन में अधिकतम 42 डिग्री तो न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तीन बजे के बाद पारे में कमी आई। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी लू का असर रहेगा। बस्ती को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा। तपिश और उमस के चलते कूलर व पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो गई। भीषण गर्मी में दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही पूरे शरीर को ढककर और छाते के सहारे बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे फौव्वारा तिराहे पर पैदल जा रहे लोगों ने बताया कि बस से उतरने के बाद घरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में गमछा रखने पर भी राहत नहीं मिल रही। व्यापारी संदीप कसौधन ने बताया कि तेज धूप व लू के चलते दिन में दुकानदारी पूरी तरह से ठप हो जा रही है। सुबह ही तेज धूप निकल रहा है। लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे कारोबार सुबह और शाम तक सीमित हो गया है।
गर्मी से दुकानदार भी बेहाल : तेज धूप व लू के चलते आम लोगों के साथ ही दुकानदार भी परेशान रहे। गांधी नगर में कपड़ा व्यापारी संदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह दिन में तो कोई खरीदारी के लिए नहीं आ रहा है। शाम पांच बजे के बाद ही लोग खरीदारी के लिए आ रहे है। दिन में तो कारोबार पूरी तरह से ठप रह रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के वक्त रौनक गायब है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं।

रोडवेज, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर दोपहर में रहा सन्नाटा : चिलचिलाती धूप और हवा के चलते ज्यादातर लोग दिन में यात्रा से बचते रहे। दिन में रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं लोग ही दिखे जिनकी ट्रेन थी या फिर बस से जाना जरूरी था। यही हाल चौराहों का रहा।
यहां पर भी दिन में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।इक्का दुक्का ही लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed