फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire on wheat danthal

Basti News: आग लगने से डेढ़ सौ बीघा गेहूं का डंठल राख

Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
fire on wheat danthal
महादेवा के बेहिल सिवान में आग लगने से गेहूं का डंठल जलकर राख। संवाद
- भूसा बनाने के लिए किसानों ने छोड़ रखा था डंठल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल-ककरौली सिवान में रविवार शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से लगभग डेढ़ सौ बीघा से ज्यादा गेहूं का डंठल जल गया। किसानों ने भूसा बनाने के लिए गेहूं का डंठल छोड़ रखा था। आग देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग डर गए कि आग कहीं आबादी की तरफ न लग जाए। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर आग देखकर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। उसी बीच तेज आधी से आग बेकाबू हो गई।

आग को बढ़ता देख आनन-फानन में बेहिल, हटवा, खड़ौहा ,मसौना, पिपरा ककरौली आदि गांव के लोग जुट गए। कड़ी मेहनत के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। मौके पर डायल 112 पहुंच गई थी लेकिन फायर सर्विस के कर्मियों ने तुरंत पहुंचने में असमर्थता जाहिर किया गया। तेज हवा बंद होने पर आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed