फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in fast food shop due to gas leak

Basti News: गैस रिसाव से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग

Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in fast food shop due to gas leak
आग लगने से जलती फास्टफूड की दुकान
बीएसएनएल कार्यालय के गेट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के रोडवेज स्थित बीएसएनएल कार्यालय से सटी फास्ट फूड की दुकान में गैस रिसाव से आग लग गई। इसके बाद आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर के लिए उधर से आवागमन बंद करा दिया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल की चहारदीवारी से सटे हुए तमाम दुकानें खुली हैं। उनमें से एक फास्ट फूड व वेज बिरयानी की दुकान में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलिंडर के वाल्ब से अचानक गैस लीक होने लगी।
विज्ञापन

कुछ सेकेंड में ही आग भड़क गई और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। उस समय रोडवेज पर भारी भीड़ थी। तमाम वाहन भी आसपास खड़े थे। आग देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दोनों तरफ से खतरे को भांपते हुए आवागमन बंद करा दिया। इसी दौरान पहुंच फायर ब्रिगेड की गाड़ ने आग पर काबू पा लिया। दुकानदार चंद्रिका प्रसाद निवासी बिगहिया नगर ने बताया कि मोबाइल, कारीगरों के कपड़े और खाने-पीने के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed