फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out due to short circuit, wedding items kept in the house

Basti News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, घर में रखे शादी के सामान जले

Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit, wedding items kept in the house
कलवारी थानांतर्गत खेमऊपुर गांव में शॉर्ट शर्किट से लगी आग के कारण जला सामान। संवाद
- कलवारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर के एक मकान में लगी आग, लालगंज के मथौली में जला गेहूं का खेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के दो थाना क्षेत्रों के अलग- अलग गांवों में अग्निकांड की घटना हुई। इसमें शादी के लिए जुटाए गए सामग्री और गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना को लेकर दोनों जगहों पर अफरा- तफरी का माहौल रहा।

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से अजय कुमार के घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे सामान जलकर खाक हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि उनके भतीजे रवि कुमार की शादी 21 अप्रैल को होने वाली है। इसके मद्देनजर विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी करके घर के कमरे में रखा गया था। रात लगभग 9 बजे कमरे में लगे बिजली के बोर्ड से शार्ट सर्किट के चलते चिंगारी निकली और आग लग गई। जिससे कमरे में शादी के लिए रखा गया कपड़ा, चावल, गेहूं और बर्तन आदि जलकर बर्बाद हो गए। अजय घटना के समय अपने भाई अशोक कुमार के साथ गेहूं कटवाने के लिए खेत में गए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंचे तो पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। चार पंपिंग सेट चालू कर कर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लेखपाल विकास कुमार मौर्य ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। दूसरी ओर बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद यहां आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उदित यादव का एक बीघा जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed