{"_id":"60d4c9e08ebc3e3423068ee1","slug":"fire-broke-out-at-petrol-pump-basti-news-gkp3993752119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर आग लगने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर आग लगने से मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर आग लगने से मची खलबली
बस्ती। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित हिंदुस्तान ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उतरते समय पाइप में आग लग गई। बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना से खलबली मच गई।
गनीमत रही कि समय रहते पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर छह हजार लीटर का टैंकर आया था। तेल खाली करने के दौरान अचानक टैंकर से जुड़ी पाइप में आग लग गई।
धुंआ निकलता देख पंप कर्मी अलर्ट हो गए और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पुलिस भी पहुंच गई और थोड़ी देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।