फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in machinery store, goods worth Rs 15 lakh reduced to ashes

Basti News: मशीनरी स्टोर में लगी आग, 15 लाख का सामान राख

Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in machinery store, goods worth Rs 15 lakh reduced to ashes
मुंडेरवा। कस्बे के एक मशीनरी स्टोर में मंगलवार रात आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। इस दौरान आसपास के घरों के लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों में इस बात का डर था कि कहीं आग फैलकर उनके घरों तक न पहुंच जाए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के चार घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भैसा पांडेय गांव निवासी श्रीनिवास पांडेय मुंडेरवा नगर पंचायत के सुभाष चंद्र बोस नगर में निजी मकान में किसान मशीनरी स्टोर चला रहे हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद करके घर चले गए। रात 10:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है। सूचना पर श्रीनिवास दुकान पर पहुंचे और किसी तरह शटर का ताला खोला।
विज्ञापन

शटर का ताला खुलने के बाद फायर ब्रिग्रेड और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग को लगभग चार घंटे में काबू किया। दुकान के अंदर रखा टिल्लू पंप, मोबाइल, ग्रीस और तमाम मशीनरी उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तरह के कयास
मुंडेरवा कस्बे के लोगों का कहना है कि आए दिन रोड से ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की वजह से बिजली के खंभे से लगे लोगों के घरों में गया केबल टूटता रहता है। इस वजह से शाॅर्ट सर्किट होती रहती है। कयास लगाया जा रहा है कि ऐसी ही कुछ घटना हुई होगी, जिसके बाद शाॅर्ट सर्किट होकर दुकान में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed