फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in cosmetic shop...goods burnt to ashes

Basti News: कॉस्मेटिक की दुकान में आग... सामान जलकर राख

Fri, 07 Nov 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cosmetic shop...goods burnt to ashes
आग बुझाते दमकल कर्मी।
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार गांधीनगर में राम प्रसाद गली के ठीक बगल एक कॉस्मेटिक की दुकान में रात दो बजे आग भड़क उठी। जिससे दुकान में रखा लगभग 25 लाख का श्रृंगार प्रसाधन का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग बेकाबू हो गई थी। गनीमत की सूचना के बाद फायरब्रिगेड की टीम पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थोड़ी और देर हुई होती तो अगल-बगल स्थित ज्वैलरी और कपड़ों की दुकान भी आग की चपेट में आ जाती। सघन आबादी के कारण बड़ी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

गांधीनगर के रहने वाले आदित्य जायसवाल ने बताया कि मुख्य बाजार में राम प्रसाद गली के बगल मुख्य मार्ग के किनारे उनका मकान है। जिसमें नीचे दुकान कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। ऊपर दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। बुधवार की रात दुकान बंद करने के बाद परिवार के लोग रोजाना की तरह ऊपर कमरे में खाना खाने के बाद सो गए। रात दो बजे के बाद अचानक कमरे में धुएं भरने और लपट आने लगी। इसके बाद नींद खुल गई। नीचे दुकान की ओर जाने पर सीढि़यों पर आग की लपटे दिखाई दीं। मंजर इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए परिवार के लोग सहम उठे। नीचे उतरने लायक नहीं था। दुकान में लगी आग ऊपर बालकनी और किचन तक पहुंच गई थी। हम लोग कुछ देर कमरे में ही फंसे रहे। बाद में भागकर दूसरे मंजिल के छत पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से पड़ोसी के छत पर पहुंचे। फिर उनके घर में होकर किसी तरह जान बचाकर बाहर आए। तब तक आग ने और भयावह रूप ले लिया। दुकान में रखे कॉस्मेटिक के डिब्बे बंद सामान धूं-धूं कर जल रहे थे। दुकान के भीतर से उनके फटने की आवाज भी आ रही थी। सूचना के कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
लगभग एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान के स्वामी आदित्य के अनुसार उनके दुकान में लगभग 25 लाख का सामान भरा हुआ था। दुकान भी काफी चलती थी। उसी परिवार को भरण पोषण होता रहा। लेकिन सबकुछ जलकर स्वाहा होने से उन्हें कुछ भी सूझ नहीं रहा है। बताया कि ऊपर के कमरे में परिवार के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। गनीमत रही कि समय रहते उनकी नींद खुल गई।

आग की लपट ऊपर के कमरों में पहुंचने के कारण लोगों की नींद खुल गई। पहले सीढि़यों से लोग नीचे उतरने की कोशिश किए। लेकिन तब तक आग की लपटों से सीढि़यां भी घिर गई थी। परिवार के लोग कुछ देर तक फंसे रहे। आनन- फानन लोग दूसरे मंजिल की छत पर भाग कर गए। वहां से चीख पुकार करते हुए पड़ोसी के छत के रास्ते उनके घर में पहुंचे। तब सकुशल बाहर निकल पाए। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed