{"_id":"6a0e0578e2ec48af5f04a3fb","slug":"fire-breaks-out-in-ayush-wing-of-district-hospital-prescription-counter-burnt-basti-news-c-207-1-bst1006-159031-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला अस्पताल के आयुष विंग में लगी आग, पर्चा काउंटर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला अस्पताल के आयुष विंग में लगी आग, पर्चा काउंटर जला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आयुष विंग में लगी आग के बाद सफाई करते कर्मचारी-संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल के आयुष विंग में बुधवार की भोर में अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से सबसे ज्यादा नुकसान ऑनलाइन पर्चा काउंटर का हुआ। यहां लगा एक कंप्यूटर, एसी व कुछ आवश्यक उपकरण जल गए। करीब छह कंप्यूटर खराब हो गया। पूरी वायरिंग बुरी तरह जल गई है। बुधवार को ऑनलाइन पर्चा नहीं बन सका। मैनुअल पर्चा बनाया जा रहा था।
आयुष विंग में आयुष के तीन चिकित्सक बैठते हैं और एक हिस्से में ऑनलाइन पर्चा काउंटर बना हुआ है। काउंटर में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि बुधवार भोर में आयुष विंग से कुछ लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा। इसके बाद सूचना अस्पताल के गार्ड व जिम्मेदारों को दी गई। विंग का ताला खोला गया तो अंदर का हाल काफी खराब था। पूरे हाल में धुंआ भरा हुआ था। छत व दीवारें काली हो गई थीं। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
आग से सबसे ज्यादा नुकसान पर्चा काउंटर का हुआ है। वहां की वायरिंग बुरी तरह जल गई है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट के कारण ही रात के किसी समय या भोर में आग लगी होगी। आग से आयुष विंग के चिकित्सकों का चेंबर भी पूरी तरह काला हो गया है। बुधवार को कोई चिकित्सक अपने चेंबर में नहीं बैठ सका। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। पर्चा काउंटर के कर्मियों की ड्यूटी बालरोग विभाग के भूतल पर लगाई गई थी।