{"_id":"65f4a38841e58c8a4705e7c4","slug":"fir-will-be-filed-if-vehicle-is-refused-for-election-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113075-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चुनाव में गाड़ी देने से किया इन्कार तो दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चुनाव में गाड़ी देने से किया इन्कार तो दर्ज होगी प्राथमिकी
Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने जारी की चेतावनी, जिले में जुटाए जा रहे 1300 छोटे-बड़े वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में वाहनों को देने से मना करना वाहन स्वामियों को भारी पड़ जाएगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत जहां एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही, परिवहन विभाग भी अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई करेगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं परिवहन विभाग वाहनों की उपलब्धता के लिए चौकन्ना हो गया है। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने जिले के 1300 वाहनों को रडार पर रख दिया है। इनमें बस, मिनी बस, बोलेरो, मैजिक व अन्य स्कूली वाहन शामिल हैं। इसके लिए डीएम ने टीम गठित भी की है। यह टीम सूचीबद्ध वाहन स्वामियों को मोबाइल फोन व नोटिस के जरिए चुनाव के लिए तैयार रहने की हिदायत दे रही है।
साथ ही, चेतावनी दी जा रही है कि अगर चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने वाहन देने से मना किया या फिर हीलाहवाली की तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया जाएगा। वाहनों का पंजीयन निलंबित व निरस्त कर विभागीय कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी के निर्देश पर दो शिफ्ट में फिर नौ वाहनों को सुरक्षा बलों के लिए भेजा गया है। यह सभी वाहन पुलिस लाइंस से सुरक्षा बलों के लिए भेजे गए हैं। इनमें दो (52) सीटर बसें, एक बोलेरो व एक मैजिक हैं। अन्य एक 25 सीटर बस, एक डीसीएम व तीन बोलेरो बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले अर्द्धसैनिक बल को क्षेत्र भ्रमण कराएगा।