फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against 11 named and three unknown persons in case of assault

Basti News: मारपीट के मामले में 11 नामजद और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Apr 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 11 named and three unknown persons in case of assault
पैकोलिया। कंपाइन मशीन को लेकर थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव निवासी रामकृष्ण दूबे पुत्र अष्टभुजा दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कंपाइन मशीन को लेकर विपक्षी सुनील कुमार दूबे पुत्र परमात्मा प्रसाद दूबे से उसके भाई अशोक कुमार से कहासुनी हो गई। इसी बात पर उनके परिवार के रामबोध दूबे, संजीव दूबे, सक्षम दूबे, सरिता दूबे, सरोज दूबे उसके घर पर आकर अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान गौर थाना क्षेत्र के परासडीह गांव निवासी अमन शुक्ल, राजन तिवारी उर्फ शिवांग, शुभम शुक्ल तथा सरदहा गांव निवासी सत्यम पांडेय और तीन अज्ञात गाड़ी से आए और घर पर चढ़कर अपशब्द कहते लोहे के राॅड और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे सावित्री देवी, अशोक कुमार और आस्था दूबे को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय बस्ती में चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में विधिक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed