{"_id":"7ec6962f60b78a92c982a23b3fe0d9dd","slug":"fir-lodged-against-police-personels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही, होमगार्ड व चौकीदारों पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही, होमगार्ड व चौकीदारों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मुंडेरवा थाने के सिपाही विजय यादव और उनके साथ विरोध प्रदर्शन करने
विज्ञापन
वाले होमगार्ड व चौकीदारों के विरुद्ध थाने के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस
रेग्युलेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसओ के मुताबिक तीस लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही देर रात में सिपाही विजय यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया और पुलिस लाइन में आमद कराने का फरमान सुनाया।
अंग्रेजों के जमाने के पुलिस कानून, पुलिस अधिकारियों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न, शोषण और अन्य विसंगतियों को लेकर सोमवार को मुंडेरवा थाने पर तैनात सिपाही व उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने होमगार्डों व चौकीदारों के साथ थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा ने एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा था। एएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने सोमवार की देर रात सिपाही को निलंबित कर दिया।
इतना ही नहीं निलंबन के बाद प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा आरके राय ने विरोध प्रदर्शन करने वाले सिपाही विजय के साथ ही कुल तीस होमगार्ड व चौकीदार के विरुद्ध पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं निलंबन के बाद सिपाही विजय यादव ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में आमद करा दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व निलंबित किए गए सिपाही विजय कुमार यादव ने कहा कि उनका और उनके साथियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वह तब तक बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताते रहेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।