फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man accused of wife's murder arrested on Hardiya Road.

Basti News: पत्नी की हत्या का आरोपी हरदिया मार्ग से गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Man accused of wife's murder arrested on Hardiya Road.
वाल्टरगंज। क्षेत्र के बहेरिया गांव में पत्नी की हत्या करने के आरोपी फूलचंद को स्थानीय पुलिस ने बक्सई चौराहे से हरदिया मार्ग पर स्थित राजा बगिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार की रात फूलचंद ने अपनी पत्नी किरन (40) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। उसके बेटे अमित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किरन से उसका अक्सर विवाद होता था। रविवार को वह नशे की हालत में था। इस दौरान उनमें बहस होने लगी तो गुस्से में आकर उसने कमरे में रखी ईंट से पत्नी पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बाहर से बच्चों के चिल्लाने और आसपास के लोगों के आने की आहट आने वह घर से भाग गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा मुख्य आरक्षी राजाराम गुप्ता, शैलेंद्र यादव, निर्मल सिंह, प्रमोद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed