फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hockey tournament to be held at the stadium on National Sports Day; players to gather.

Basti News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में होगी हाॅकी स्पर्धा, जुटेंगे खिलाड़ी

Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hockey tournament to be held at the stadium on National Sports Day; players to gather.
खेल दिवस पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर अभ्यास करते हॉकी ​खिलाड़ी संवाद
बस्ती। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग में होगी। इसके लिए खेल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, क्लब और विभिन्न संस्थाओं की इच्छुक टीमें एवं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जिलेभर से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके माध्यम से कम उम्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि हॉकी को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को तलाशने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, श्रीहंसराजलाल इंटर कॉलेज गनेशपुर की टीमें स्टेडियम में रोजाना प्रैक्टिस कर रही हैं। खेल दिवस पर यह खिलाड़ी दमखम दिखाने को तैयार हैं। कोच सुशील कुमार चौधरी का कहना है कि हॉकी खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। वह रोजाना प्रैक्टिस कर रहे हैं। खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेगी। आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed