फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against 62 villagers for pelting stones at police, seven arrested

Basti News: पुलिस पर पथराव में 62 ग्रामीणों पर एफआईआर, सात गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 62 villagers for pelting stones at police, seven arrested
बंजरिया सूबी गांव के लोनिहटा पुरवे में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

घरों में लटक रहे ताले, कई घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे
रविवार की रात दो पक्षों में बलवा की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बंजरिया सूबी गांव के लोनिहटा पुरवे में रविवार की रात पुलिस पर पथराव के दूसरे दिन सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर पुरुष गांव से पलायन कर गए हैं। कुछ घरों में ताले लटक रहे हैं तो कई घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे मौजूद हैं। पुलिस सभी रास्तों पर तैनात है। घटना स्थल पर ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं। गांव में कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। उधर, एसओ चंद्रकांत पांडेय की तहरीर पर 22 नामजद व 40 अज्ञात ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ट्रैक्टर-बाइक आदि बरामद किए गए हैं। चोटिल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया गया।
थानाध्यक्ष चंद्र कांत पांडेय की तहरीर पर संजय चौहान, राज गोविंद, दिव्यांश चौहान, बंटी चौहान, शिव गोविंद चौहान, युवराज चौहान, सविता चौहान, सचिन, रामसजीवन, त्रिपुरारी, बजरंगी, निवासी बंजरिया सूबी, अरविंद राजभर, मनीष राजभर, देवधर राजभर, महेश राजभर, धर्मेंद्र सिंह, राम प्रवेश, तुफानी, उर्फ राजेन्द्र, परसुराम, अक्षय, राधिका, अंतिमा निवासी कटरिया और 40 अज्ञात पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि एक पक्ष से अरविंद राजभर व दूसरे पक्ष से संजय चौहान ने पुलिस पर हमला करवा दिया। इनमें से बंजरिया सूबी निवासी संजय चौहान, राज गोविंद चौहान, दिव्यांश चौहान, कटरिया निवासी मनीष राजभर, देवधर राजभर, महेश राजभर और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 8 बजे लोनिहटा पुरवा में संजय चौहान एवं राहुल राजभर के घर वालों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने लगी। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर डायल 112 के सिपाही पहुंचे तो काफी उग्र दिख रहे राहुल राजभर ने उन पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की। सिपाहियों ने इसकी सूचना थाने पर दी।
इसके बाद थानाध्यक्ष चंद्र कांत पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। बातचीत करने का प्रयास करते कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलाए जाने लगे। एसओ के अलावा सिपाही अखिलेश यादव, मनोज यादव भी घायल हो गए। करीब 20 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी हुई। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
...
जड़ वर्चस्व, बहाना बना बच्चियों की रील्स
बंजरिया सूबी के लोनिहटा पुरवे में मारपीट की शुरुआत में छात्राओं की रील बनाने की बात बताई जा रही है। आरोप है कि कोचिंग जा रही कुछ छोटी बच्चियों का वीडियो बना लिया गया, जिसे रील के रूप में फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अश्लील गाने लगा कर वायरल किया गया। चौहान समुदाय की महिलाओं ने राजभर समाज के कुछ लोगों पर इसे लेकर शिकायत की। इसी बात को लेकर रविवार को दिन में एक पक्ष दूसरे पक्ष को उलाहना देने गया था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। रात 8 बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। आसपास गांव के लोगों ने बताया कि इन दोनों पक्षों में विवाद की असली जड़ वर्चस्व है।



13 नवंबर को डीजे को लेकर हुआ था विवाद
13 नवंबर 2023 की शाम को लक्ष्मी मूर्ति के पास डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। उस समय भी गांव में चार दिन तक पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed