{"_id":"63ff39c1255057ded808fd39","slug":"fir-in-a-cloth-shope-basti-news-c-7-1-71216-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Thu, 02 Mar 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जला सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में स्थानीय कस्बे में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से कपड़े की एक दुकान में आग लग गई।इसमें दुकान में रखा लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। अचानक हुई इस अनहोनी से व्यवसायी परिवार बेहद आहत है।
लालगंज थाना के कुदरहा बाजार में मरवटिया निवासी रामजी चौधरी कपड़े की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। आधीरात को राम जानकी मार्ग पर आ जा रहे लोगों ने दुकान से दुआं और आग की लपटें देख शोर मचाया। इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दुकान मालिक रामजी चौधरी को जानकारी दी।
उधर कस्बे के लोग दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सब कुछ जल कर राख हो गया। रामजी ने बताया कि दुकान में कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। प्रकाश के लिए सोलर पैनल का प्रयोग करते हैं। दुकान बंद करके घर जाते समय सोलर इनवरटर बंद कर दिया था। इसके बावजूद दुकान में आग लगने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इस घटना से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।