फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fir,crop

फसल का अवशेष जलाया तो दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
fir,crop
चारों तहसीलों को सचल दल गठित करने का डीएम ने दिया निर्देश
विज्ञापन

किसानों को जागरूक कर एनजीटी आदेशों का कराएंगे पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम आशुतोष निरंजन ने चारों तहसीलों के एसडीएम निगरानी के सचल दल का गठन करने का निर्देश दिया है। अवशेष जलाने पर किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का पालन कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तैनात कृषिकर्मियों की मदद ली जाएगी। एनजीटी आदेशानुसार यदि कोई किसान अवशेष जलाता है तो उस पर कार्रवाई के साथ संबंधित ग्राम प्रधान, लेखपाल व संबंधित कृषिकर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने चारों एसडीएम को निर्देश दिया है कि तहसील स्तर पर सचल दल का गठन का पूरे क्षेत्र में निगरानी करें। जिससे समय रहते ही पर्यावरण नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed