{"_id":"624f2b00b163f7103e76808d","slug":"fir-against-accused-basti-news-gkp4325724188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध संक्षिप्त-3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध संक्षिप्त-3
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर पत्नी पर केस
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के रहने वाले दीनानाथ ने तहरीर देकर बताया है कि उनके
बेटे चंद्रभान की शादी सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज की रहने वाली युवती से हुई है।
उनका आरोप है कि बेटे पर झूठा आरोप लगाकर बहू अपने मायके में रह रही है। अब
मेरे बेटे के मोबाइल फोन पर बहू व उसके मायके पक्ष के लोग आपत्तिजनक मैसेज भेज कर
धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल जाते लड़की से छेड़खानी, एफआईआर
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ स्कूल में पढ़ने
जाने के छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पंद्रह वर्षीय पीड़िता की मां
ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का रहने वाला राजकुमार पांडेय स्कूल
आते-जाते बेटी के साथ अश्लील हरकता करता है। फोन करके परेशान कर रहा है। ऐसा करने से मना करने व शिकायत करने की बात कहने पर धमकी भी दी। पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
दहेज की मांग को लेकर किया प्रताड़ित
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर विवाहिता पप्पी देवी ने आरोप लगाया है
कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के बैरिहवा चौराहा परसा स्थित उनकी ससुराल में दो
लाख रुपये की दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर अपशब्द कहा गया। डिमांड पूरी न होने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति कुंज बिहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।