{"_id":"630125871ed69a07fe517589","slug":"fingers-moving-on-the-mouse-basti-news-gkp4476552145","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउस पर थिरकेंगी कस्तूरबा की छात्राओं की अंगुलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउस पर थिरकेंगी कस्तूरबा की छात्राओं की अंगुलियां
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांऊघाट
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउस पर थिरकेंगी कस्तूरबा की छात्राओं की अंगुलियां
जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों में कंप्यूटर लैब होंगी स्थापित
बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं की अंगुलियां अब कंप्यूटर के माउस पर थिरकेंगी। क्योंकि उन्हें कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। शासन ने 65 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। प्रत्येक विद्यालय पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कंप्यूटर लैब की स्थापना सीडीओ की देखरेख में होगी। जिले के 13 ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा विद्यालय हैं। इनमें 100-100 छात्राएं रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। छात्राओं को डिजिटल में सशक्त बनाने के लिए कोडिंग, वित्तीय व व्यवसाय का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में छह-छह कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। कंप्यूटर की खरीद पर 4.50 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि 50 हजार रुपये से कमरे की साज-सज्जा कराई जाएगी। 31 अक्तूबर तक लैब की स्थापना का समय निर्धारित किया गया है। सीडीओ की अध्यक्षता में सात सदस्यों की समिति जेम पोर्टल के माध्यम से कंप्यूटर की खरीद करेगी। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी संयोजक, जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के अलावा डीएम की ओर से दो नामित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
...
कोट
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की जाएगी। कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से होगा। लैब की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए