फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   File reached for payment of unfinished work, notice to ten secretaries

अधूरे काम के भुगतान के लिए पहुंची गई फाइल, दस सचिवों को नोटिस

Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
File reached for payment of unfinished work, notice to ten secretaries
अधूरे काम के भुगतान के लिए पहुंची गई फाइल, दस सचिवों को नोटिस
विज्ञापन

रुधौली। बिना काम पूरा कराए भुगतान के लिए बीडीओ रुधौली के कार्यालय में फाइल पहुंची तो बीडीओ ने निर्माण कार्यों की जांच कराई और अपूर्ण पाए जाने पर दस ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर दिया है। बीडीओ रुधौली सुुनील कुमार कौशल ने नोटिस जारी करते हुए दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।
रुधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके क्रम में ग्राम पंचायत पिपर पाती खुर्द में खड़ंजा निर्माण, भिटियाकला में इंटरलॉकिंग, बांसखोर कला में बकरी शेड, करमा कला में ह्यूम पाइप नाली निर्माण कार्य, डड़वा भैया में इंटरलॉकिंग निर्माण, भितेहरा में सीसी सड़क निर्माण, खंभा में लाभार्थी के पशु शेड निर्माण, मैनी में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, बखरिया में धार्मिक स्थल पर कूप मरम्मत कार्य व धनसा में इंटरलॉकिंग निर्माण का काम हो रहा है।
विज्ञापन

इन सभी कार्यों के भुगतान के लिए समस्त पत्रावलियां बीडीओ कार्यालय में प्रस्तुत की गईं। बीडीओ ने जब इन कार्यों का निरीक्षण कराया तो सभी कार्य अधूरे पाए गए। बीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी दीपेंद्र कुमार गुप्ता, ऋतुराज पांडेय, कनिक राम चौधरी, सतीश चंद्र गौतम, जयकेश कुमार, सीमा सिंह भारद्वाज, राजेश कुमार व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed