{"_id":"66b6ac87b040fd121704e4a9","slug":"filaria-campaign-will-start-from-today-teams-will-go-door-to-door-to-administer-medicines-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121863-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से शुरू होगा फाइलेरिया अभियान, घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से शुरू होगा फाइलेरिया अभियान, घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी टीमें
Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
26.78 लाख की आबादी को दवा खिलाने के लिए 2305 टीमें लगाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग शनिवार से फाइलेरिया अभियान चलाएगा। विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा खिलाएगी। 2 सितंबर तक फाइलेरिया से बचाव की दवा विभाग की दो सदस्यीय टीम सप्ताह में चार दिन खिलाएगी। निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार इस दवा का सेवन सभी को करना चाहिए। यह बातें बस्ती मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. विनीता राय ने कही। वह सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से कार्यालय सभागार में आयोजित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान संबंधी एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
कार्यशाला के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन व पीसीआई संस्था के प्रतिनिधियों ने भी तकनीकी जानकारियां साझा कीं। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि इससे बचाव के लिए साल में एक बार पांच सालों तक लगातार दवा का सेवन करना चाहिए। अभियान में एक से दो साल तक के बच्चों को सिर्फ पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाती है। गर्भवती और अति गंभीर बीमार लोगों को छोड़ कर सभी को इस दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
वहीं सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि दवा पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। यह दवा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखी गई है। इसका सेवन खाली पेट नहीं करना है। दवा किसी को देनी भी नहीं है। यह टीम के सामने ही खानी है। इसके अलावा जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि करीब 26.78 लाख की आबादी को दवा खिलाने के लिए 2305 टीमें लगाई गई हैं। यह टीम प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को ही दवा का सेवन कराएंगी। दवा खाने के बाद कुछ लोगों में हल्की मितली, सिरदर्द, चक्कर आना जैसे लक्षण आते हैं, इससे घबराना नहीं चाहिए। यह एक अच्छा संकेत है और यह तब होता है जब शरीर के भीतर मौजूद माइक्रो फाइलेरिया मरते हैं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के जिला मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उनके जिले में करीब 10 लाख लोगों को 1103 टीम दवा खिलाएंगी। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों में यह दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर शहरी स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय समन्वयक दिनकर परवर, सच्चितानंद चौरसिया, जीशान, डॉ. नित्यानंद, अनुरोधा, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।