फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting over the removal of sand

Basti News: बालू हटाने की बात को लेकर मारपीट

Sun, 02 Jul 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fighting over the removal of sand
बस्ती। बालू हटाने को लेकर मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। मड़वानगर निवासी मनीष कुमार उपाध्याय का आरोप है कि उनके घर के सामने रहने वाले विनय पांडेय से बालू हटाने की बात चल रही थी। तभी अचानक विपक्षियों ने पहुंचकर अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गोलू शुक्ला और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

नाली पाटने के विवाद को लेकर मारपीट
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने खरकादेवरी में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। इसी गांव के मुन्नीलाल चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नाली पाटने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव की रहने वाले सुभाष चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

ढाबे से लौटते समय मारपीट, केस दर्ज

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट व धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। संतपुर पचपेड़िया निवासी राहुल सोनी का आरोप है कि पटेल चौक के पास बृहस्पतिवार रात एक ढाबे से खाना खाकर वह बाहर घर जा रहा था। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने भोलेशंकर, शिवम गुप्ता निवासी सेंट बेसिल्स स्कूल के बगल व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के सामने से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली के खौरहवा सरयू नहर कॉलोनी निवासी आकाश मिश्रा ने तहरीर में बताया है कि 29 जून को दिन में उनकी बाइक इमरजेंसी गेट पर खड़ी थी। थोड़ी देर बाद लौटे तो देखा कि बाइक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed