{"_id":"66f86074a0d446a02208ec94","slug":"fighting-over-children-dispute-case-against-four-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124720-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों के विवाद में मारपीट,चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों के विवाद में मारपीट,चार पर केस
Sun, 29 Sep 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। कुनगाई खुर्द गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर शनिवार को केस दर्ज किया है ।
कुनगाई खुर्द निवासी विक्रम वर्मा की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बच्चों के बीच हुए विवाद में नाराज होकर उसके पटीदार राम मूरत वर्मा, उनके बेटे लोकनाथ, फूलचंद्र और पत्नी आरती देवी दरवाजे पर आकर अपशब्द कहने लगीं । मना करने पर उसकी जेठानी रीता देवी व देवरानी रेखा देवी और बहू नीतू वर्मा को घेरकर लाठी-डंडे से मारापीटा। शोर मचाने के बाद में लोग जानमाल की धमकी देकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर चोटिलों को सीएचसी गौर जांच के लिए भेजा गया है। संवाद