फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fight in two party

दो पक्षों में मारपीट, दो बाइक को आग के हवाले किया

Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fight in two party
गौर थाना क्षेत्र में बभनान कस्बे में आपसी विवाद में जली बाइक। संवाद - फोटो : BASTI
दो पक्षों में मारपीट, दो बाइक को आग के हवाले किया
विज्ञापन

- गौर थाना क्षेत्र के बभनान के हर्रैया तिराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। कस्बे के हर्रैया तिराहे पर बुधवार देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दो बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस जली हुई दोनों बाइक ठेले पर लादकर पुलिस चौकी ले गई। इस मामले में एक पक्ष ने तहरीर दी है।

पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव निवासी तौहीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वह अपने गांव निवासी आरिफ के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से बभनान बाजार में कुछ सामान खरीदने आया था। हर्रैया तिराहे पर मौजूद लगभग आधा दर्जन लोग उसे देखते ही लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। दोनों मोटरसाइकिल को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग भाग गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व दूसरी जगह मारपीट हुई थी। एक पक्ष जब बाइक पर दिखा तो दूसरा पक्ष उन्हें मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed