फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight in land dispute, three named

Basti News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन नामजद

Wed, 02 Jul 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, three named
बस्ती। नगर पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। भोयर चौबे निवासी बसंत कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने भूमि विवाद चल रहा है। बाउंड्रीवॉल का निर्माण रोकने पर विपक्षियों ने उन्हें मारपीट कर अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के रमापति दूबे, राकेशधर, श्रवण कुमार व प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर विपक्षी प्रदुम्मन 14 मार्च 2023 को भगा ले गया। खोजबीन के बाद लड़की को घर लाया गया। दोनों में सुलह हुआ और शादी की औपचारिकता, जयमाला आदि एक मंदिर में हुआ। तय हुआ कि दोनों के बालिग होने पर रीति-रिवाज से शादी कर दी जाएगी। लड़की के बालिग होने पर प्रदुम्मन की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर जब आरोपी की मां से पूछा गया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में तीन गिरफ्तार
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने शांतिभंग की आंशका में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों और कड़जहना गांव से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया तेनुआ गांव के चिंतामणि व प्रेमचंद को जमीन विवाद में आपसी कहासुनी और मारपीट की आशंका में गिरफ्तार किया गया। वहीं कड़जहना गांव के राजेश कुमार को सोशल मीडिया पर इटावा प्रकरण में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन पर केस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने रास्ते के विवाद में मारपीट का केस दर्ज किया है। पकडी चंदा निवासी रामवेलास ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के अंगद, सोनम व रामकेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
नाली का पाइप तोड़ने के चार आरोपी नामजद
सोनहा। पुलिस ने नाली की पाइपलाइन तोड़ने के मामले में चार आरोपियों अपशब्द कहने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। खाजेपुर ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा ने तहरीर दी कि टोला रामा लखना में राजस्व टीम ने निरीक्षण व पैमाइश कराकर पंचायत निधि से सार्वजनिक रास्ते पर इंटरलाकिंग व सीमेंट का पाइप लगवाया था। 26 मई को गांव के ही मेहीलाल चौहान, विजय यादव, राम अवतार व दिनेश मिश्रा ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। पूछने पर गाली गलौज देते हुए जान की धमकी देते हुए हमलावर हो गए। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद
दहेज उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। वर्तमान में रुधौली थानाक्षेत्र में रह रहीं विवाहिता ने तहरीर दी कि उनकी शादी सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थानाक्षेत्र के अब्दुल्लाह के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद पति व अन्य ससुरालियों ने दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न कर पाने पर मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पति अब्दुल्लाह, देवर हकीकुल्लाह, सास अलिमुन्निशा और ननद रुकसाना के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
दो लड़कियों को पीटा, नौ पर केस दर्ज
बस्ती। लालगंज पुलिस ने मारपीट व प्राणघातक हमले के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोखापुरवा उर्फ छरौछा निवासी कृपाशंकर ने तहरीर दी है कि वह रविवार को अपनी भूमिधरी जमीन पर टिनशेड लगवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने एकजुट होकर उनकी पत्नी दर्शना देवी, नातिन साक्षी को मारापीटा। मारपीट में नातिन साक्षी को ज्यादा चोट आई। उसे गांव के पप्पू गुप्ता की पत्नी शकुंतला व उनकी बेटी अनुष्का लेकर अस्पताल जा रही थीं। रास्ते में विपक्षी टिकोरीलाल और उसकी पत्नी आरती ने मारापीटा। साक्षी के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। अनुष्का को भी चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के मोहन लाल, विंदेश, आदर्श, पूजा, अराधना, चंद्रकला, धनपत्ता, टिकोरीलाल और आरती पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
नशे में धुत होकर किशोरियों से की अश्लील हरकत
बस्ती। नशे में धुत होकर चार किशोरियों से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुंडेरवा पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार, सुभान, रुदल और साजन के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर दी है कि 14 मार्च 2025 को उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी दो सहेलियों व अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पीछे डीजे लगाकर होली का उत्सव मना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और अश्लील हरकत करने लगे। गांव के लोरों ने बीच-बचाव किया। विपक्षी जानमाल की धमकी देते हुए वहां से चले गए। संवाद

नकब लगाकर चोरी
पैकोलिया। मुइली गांव में सोमवार रात चोर घर में पीछे से सेंध लगाकर 20 हजार नकदी समेत हजारों के जेवरात उठा ले गए। अशोक अग्रहरि ने तहरीर दी है है कि चोर 20 हजार रुपये के अलावा दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल ले गए हैं। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया है कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed