{"_id":"687d4c4b2859471a1603d7e5","slug":"fight-in-land-dispute-allegation-of-demolishing-tin-shed-basti-news-c-207-1-bst1004-140491-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन विवाद में मारपीट, टिनशेड गिराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन विवाद में मारपीट, टिनशेड गिराने का आरोप
Mon, 21 Jul 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के बलुआ चौबे गांव में जमीन विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष पर टिनशेड गिराकर कब्जा करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। गांव के सुग्रीम ने तहरीर में लिखा है कि गांव के रवि वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, रामजतन, चंद्रावती, पूजा एवं सांवडीह के अजय पटेल, पंकज वर्मा आदि ने ने रविवार दोपहर में उनका टिनशेड और दीवार यह कहकर गिराने लगे कि यह जमीन उनकी है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन का विवाद है। दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान किया गया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच सी जा रही है। संवाद
टेंपो-बाइक की भिड़ंत में दो घायल
वाल्टरगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक चौराहे पर रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे टेंपो तथा बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कटरा निवासी बाइक सवार 38 वर्षीय राजेश पुत्र महादेव तथा 34 वर्षीय संतोष पुत्र महादेव निवासी टोल प्लाजा की ओर से शहर आ रहे थे। टेंपो टोल प्लाजा से रोडवेज की ओर जा रहा था। हादसे में बाइक सवार राजेश एवं संतोष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल
वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हाईवे पर रुधौली पिपरी गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल हो गए। चौकी प्रभारी हड़िया ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे बाइक चालक विशाल पुत्र राजमन निवासी ग्राम मियां पकड़ी जनपद गोरखपुर व पटेल चौक की तरफ से रुधौली गांव की तरफ जा रहे शैलेंद्र त्रिपाठी पुत्र कमलाकर त्रिपाठी निवासी रुधौली पिपरी थाना पुरानी बस्ती की बाइक टकरा गईं। तहरीर मिलने पर के दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद