{"_id":"6622f325b455ba0e0c0d4e04","slug":"fight-between-salesman-and-buyer-at-liquor-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115302-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब के ठेके पर सेल्समेन व खरीदार में मारपीट, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब के ठेके पर सेल्समेन व खरीदार में मारपीट, सात गिरफ्तार
Sat, 20 Apr 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
रुधौली क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन और कुछ अन्य लोगों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आई। अगले दिन शांतिभंग की आशंका में सभी का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन ऋतिक जायसवाल काम में व्यस्त थे। इसी बीच दासिया निवासी सर्वजीत चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, अंकित चौधरी, संजय पुरी से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।दोनों पक्ष के लोगों को चोटें भी आईं। बीच चौराहे पर मारपीट की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज चौकी की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रण होते न देख थाने पर सूचना दी गई।
थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक पक्ष के ऋतिक जायसवाल, अजय कुमार, रोहित तथा दूसरे पक्ष के सर्वजीत चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, अंकित चौधरी और संजय पुरी को थाने ले आई। शुक्रवार को पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दोनों को उप जिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद के मामले में सुलह कर लिया। किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।