फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female cleaning worker fainted after getting injection at medical store died

Basti News: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगवाने के बाद बेहोश हुई महिला सफाई कर्मी, मौत

Mon, 18 Dec 2023 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

 मृतका के पति जगदीश ने बताया कि मेरी पत्नी राधिका बाएं पैर की उंगली में रविवार शाम खुरपी से चोट लग गया था। जिससे वह टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के लिए सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर गई थी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Female cleaning worker fainted after getting injection at medical store died
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में मेडिकल स्टोर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी 45 वर्षीय महिला सफाई कर्मी की कुछ देर में ही मौत हो गई। परिवार के लोग मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे लक्ष्मणपुर निवासी राधिका देवी पत्नी जगदीश सफाई कर्मी लक्ष्मण चौराहे पर स्थित अंशु मेडिकल स्टोर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक में बिना किसी जांच पड़ताल के उसे इंजेक्शन मोनोसेफ लगा दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और मौके पर बेहोश हो गई, घटना देख आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


जानकारी मृतका के पति जगदीश को दिया गया जो कि ड्यूटी पर पकरी भीखी गए थे। आनन-फानन पहुंचे परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसी बीच मौका पाकर मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके भाग गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौराहे पर अन्य मेडिकल स्टोर संचालक भी घटना देख दुकानें बंद करके भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपाल चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी लिया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सल्टौआ डॉ. मनीष कुमार अपनी की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के पति जगदीश से लिए। जिसके बाद मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।

खुरपी से अंगुली में लग गया था घाव
मृतका राधिका देवी सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत पकरी भीखी के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर में तैनात थी। जबकि उनके पति जगदीश ग्राम पंचायत पकरी भीखी में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति जगदीश ने बताया कि मेरी पत्नी राधिका बाएं पैर की उंगली में रविवार शाम खुरपी से चोट लग गया था। जिससे वह टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के लिए सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर गई थी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बेटा अजय,आदित्य, बेटी रुचि तथा जगदीश सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed