{"_id":"660c60e7cf17c4c7990029b7","slug":"female-broker-called-ultrasound-report-false-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114160-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को महिला दलाल ने बताया झूठा, गर्भपात के लिए बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को महिला दलाल ने बताया झूठा, गर्भपात के लिए बनाया दबाव
Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती बोली- मना करने पर उसे खींचने लगे थे
सीएमएस बोले- दलालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला अस्पताल में कथित दलालों का गिरोह मरीजों को गुमराह करने के साथ रौब भी दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया मंगलवार को सामने आया। एक गर्भवती का कथित महिला दलाल ने बाहर अल्ट्रासाउंड कराया और पेट में बच्चा मरने की बात कहते हुए गर्भपात के लिए रुपये मांगे। मना करने पर धमकाया भी।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज क्षेत्र के कनेथु बुजुर्ग गांव की गर्भवती मोनी, मां मालती के साथ महिला अस्पताल में जांच कराने आई थी। पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने खून की जांच के साथ अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। गर्भवती का आरोप है कि इसी बीच कथित महिला दलाल उसके पास आई और बाहर अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाने लगी। एक सेंटर पर 700 रुपये में अल्ट्रासाउंड कराया। उसके बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर बोली बच्चा मर गया है। गर्भपात कराना पड़ेगा।
कथित दलाल उसे निजी अस्पताल ले जाने लगी और 3500 रुपये मांगे। मरीज यह सुनकर सन्न रह गई। उसने मना कर दिया। इस पर दलालों का गिरोह उसे खींचकर ले जाने लगा। हो-हल्ला शुरू होने पर लोग एकत्र हो गए। किसी तरह मरीज दलालों के चंगुल से छूटकर महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंची। यहां डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाया तो उन्होंने बताया कि बच्चा सही सलामत है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एके वर्मा का कहना है कि कथित दलालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। मरीज को जबरन निजी सेंटर पर ले जाने वाले लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुई घटना संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी। मरीज यदि प्रार्थनापत्र देती है तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।