फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fear of thieves in Naktidei village, villagers staying awake all night

Basti News: नकटीदेई गांव में चोरों का भय, रात भर जाग रहे ग्रामीण

Fri, 24 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fear of thieves in Naktidei village, villagers staying awake all night
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटी देई गांव में चार दिन पहले हुई चोरी के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। चोरों के खौफ से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

चोरी की डर से गांव के लोग रात भर जाग कर अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। ठंड के मौसम में ग्रामीण परेशान हैं। इधर चोरों को पकड़ने के लिए कप्तानगंज पुलिस, स्वाट एसओजी सहित पुलिस टीमें आसपास के गांवों में छानबीन कर रही हैं। साथ ही पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटी देई (रानी बाग) के रहने वाले रज्जाक अली गैर प्रांत में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर उनकी पत्नी राबिया खातून और मां रहती हैं। 18 जनवरी की देर रात चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे छह हजार नगदी और सास बहू के दो लाख से अधिक के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

रात एक बजे कमरे में खटपट सुनकर राबिया खातून जग गईं। बच्चों को छोड़कर कर पड़ोसियों को जगाने गईं तो बच्चे रोने लगे। मौके का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed