फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fear of sports in purchase of furniture

फर्नीचर खरीद में खेल की आशंका, डीएम ने तलब की फाइल

Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fear of sports in purchase of furniture
फर्नीचर खरीद में खेल की आशंका, डीएम ने तलब की फाइल
विज्ञापन

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में खरीदे गए तीन करोड़ के फर्नीचर
डीएम ने कहा- फाइल की जांच कर वास्तविकता जानेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर खरीद को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। कॉलेज में करीब तीन करोड़ की हुई खरीद को कॉलेज प्रशासन नियमानुसार बता रहा है, मगर डीएम आशुतोष निरंजन ने कॉलेज प्रशासन से फर्नीचर खरीद की फाइल तलब की है।
प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के बाद उनमें संसाधनों की जरूरतों को शासन पूरा कर रहा है। बस्ती सहित पांच मेडिकल कॉलेजों में फर्नीचर खरीद के लिए चालीस करोड़ रुपये आवंटित किए गए। फर्नीचर खरीद का टेंडर एक निजी कंपनी को दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने अपने रसूख के बल पर काम हासिल किया है। बस्ती मेडिकल कॉलेज में शासन ने फर्नीचर के लिए पांच करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं, जिनमें से तीन करोड़ की खरीद अब तक की जा चुकी है। खरीद के लिए तय निजी कंपनी के ऊपर आरोप के बाद कॉलेज प्रशासन ने खरीद का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। मीडिया में खबर आने के बाद डीएम ने इस पर गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया। नतीजतन मेडिकल कॉलेज संपूर्ण ब्योरा एकत्रित कर फाइल डीएम को देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक पांच करोड़ के फर्नीचर की खरीद की जानी है। इसमें से तीन करोड़ रुपये के फर्नीचर खरीदे जा चुके हैं। सभी फर्नीचर जैम पोर्टल के माध्यम से नामचीन कंपनियों से खरीदे गए हैं। सामान का ब्योरा ऑनलाइन है। इसकी फाइल बनाकर डीएम को दी जाएगी। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि कॉलेज के प्रधानाचार्य से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि सभी खरीद शासनादेश के मुताबिक हुई है। फिर भी फाइल मंगाकर देखा जाएगा कि खरीद विधिसम्मत है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed