फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FCI guard opened fire, BJP leader injured

Basti News: एफसीआई के गार्ड ने की फायरिंग, भाजपा नेता घायल

Mon, 13 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
FCI guard opened fire, BJP leader injured
घायल पिता की बाइक व मोबाइल फोन लाने गया था अनुराग
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के एफसीआई गोदाम पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर गार्ड ने शनिवार रात अपने ही सहकर्मी के बेटे व भाजपा नेता पर फायर झोंक दिया। गोली पीठ व बांह में लनी, जिसे जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने निकाला। भाजपा बहादुपुर मंडल महामंत्री अनुराग दुबे के पिता विजय कुमार दुबे निवासी लखनहट थाना नगर भी फौज से रिटायर होकर एफसीआई में गार्ड की नौकरी करते हैं।
शनिवार को उनके इकलौते बेटे अनुराग का जन्मदिन था। सहकर्मी गार्ड राम नरायण तिवारी व एक अन्य गार्ड के साथ वह देर शाम तक दावत करते रहे। वहां से बाइक लेकर निकलते ही अंडे के ठेले से बाइक की टक्कर हो गई। इससे विजय कुमार दुबे घायल हो गए। सहकर्मियों व आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी बाइक और मोबाइल फोन एफसीआई गोदाम के अंदर रखवा दिए।
विज्ञापन

इधर, पिता के घायल होने की सूचना पर भाजपा नेता अनुराग दुबे व परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल गार्ड को घर जाने की इजाजत दे दी। गोली लगने से घायल अनुराग दुबे ने बताया कि वह पिता की बाइक और मोबाइल लेने एफसीआई गोदाम पहुंचे। गेट के बाहर से बुलाने पर पहले से परिचित राम नरायण तिवारी निकले और बाइक देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों तरफ से अपशब्द कहे जाने लगे। इसी बीच तैश में आकर रामायण तिवारी ने अपनी दोनाली बंदूक निकालकर फायर करना शुरू कर दिया। छर्रे लगने से अनुराग घायल हो गए। उनकी बांह में छर्रे लगे। सीओ सिटी विनय कुमार चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

..
दोनों के परिवार के बीच घनिष्ट संबंध
लखनहट निवासी विजय कुमार दुबे और आवास विकास काॅलोनी निवासी राम नरायण तिवारी सेना से सेवानिवृत्त होकर भारतीय खाद्य निगम में गार्ड की नौकरी करते हैं। दोनों में काफी घनिष्टता व पारिवारिक रिश्ते हैं। बताया जा रहा है कि पिता की बाइक लेने पहुंचने पर नशे में धुत राम नरायण तिवारी ने अनुराग दुबे से पूछा कि तुम्ही प्रधानी चुनाव लड़े थे। इनके हां कहने पर अपशब्द कहते हुए बोले कि किस तरह चुनाव लड़े कि हार गए। जन्मदिन पर पिता के अस्पताल में भर्ती होने से विचलित अनुराग ने अपशब्द बोलने से मना किया तो राम नरायण तिवारी तैश में आकर बंदूक उठा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed