फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father gave fire to the son, the residents of the area cried

पिता ने दी बेटे को मुखाग्नि, रो पड़े क्षेत्रवासी

Mon, 22 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father gave fire to the son, the residents of the area cried
पिता ने दी बेटे को मुखाग्नि, रो पड़े क्षेत्रवासी
विज्ञापन

रविवार को सड़क दुर्घटना से दो युवकों की हो गई थी मौत
कलवारी(बस्ती)। जवान बेटे के शव को पिता ने जब रोते हुए मुखाग्नि दी तो आसपास मौजूद लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
रविवार रात को सरयू नदी के तट पर जब बहडिला थाना कलवारी निवासी बसंत चौधरी 25 वर्षीय बेटे विकास चौधरी तथा सोमवार शाम को रुदल सिंह ने 26 वर्षीय बेटे समरेंद्र उर्फ पाले को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद गांव व क्षेत्र के तमाम लोग रो पड़े। दोनों युवक रविवार को लुंबिनी -दुद्धी मार्ग पर झिनकूलाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के सामने चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। विकास व पाले की मौत इलाज के दौरान हो गई थी।

विकास के पिता बसंत ने बताया कि एक पिता के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या कि उसे जवान बेटे की चिता को आग लगानी पड़े। रविवार रात में पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव मिलने पर सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटों में विकास दूसरे का नंबर का था। उधर समरेंद्र सिंह उर्फ पाले के पिता रुदल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद वह लोग बेटे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। खलीलाबाद के पास उसकी मौत हो गई। वहां से शव लेकर घर आ गए। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार शाम को सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। समरेंद्र की शादी एक वर्ष पूर्व शिल्पा के साथ हुई थी, उसके दस दिन की एक बेटी है। पाले तीन बेटों में मझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed